फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हाईवा में फंसकर 15 मीटर तक घिसटे बाइक सवार दंपती, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत कलेक्ट्रेट गेट के सामने बृहस्पतिवार को हादसा हो गया। सुबह करीब 11.25 बजे हाईवा से कुचलकर बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना के दौरान दंपती बाइक समेत हाईवा में फंस कर करीब 15 मीटर दूर तक घिसट गए। जबकि बाइक चला रहा पुत्र दूर गिरने के कारण घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल युवक की 29 मई को शादी होने वाली है।
कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा गांव निवासी अमृत उरांव (75), उनकी पत्नी मंटोरनी देवी (70) अपने पुत्र धर्मेंद्र (30) के साथ बाइक से बृहस्पतिवार को रॉबर्ट्सगंज आए थे। धर्मेंद्र के मुताबिक, वह रॉबर्ट्सगंज स्थित मिशन अस्पताल में पिता की आंख के इलाज के लिए आया था। इसके बाद वह माता-पिता को लेकर बाइक से कलक्ट्रेट तरफ आ रहा था। कलक्ट्रेट गेट के सामने रोड क्रॉस करते समय हाईवा (ट्रक) की चपेट में आ गया। इससे माता मंटोरनी देवी और पिता अमृत उरांव की मौत हो गई। हाईवे के पीछे से टक्कर लगने के कारण धर्मेंद्र दूर जा गिरा। इससे उसकी जान बच गई। उसे हल्की चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाईवा की चपेट में आने से बाइक समेत दंपती करीब 15 मीटर दूर तक घिसट गए। पुलिस ने हाईवा को कब्जे में ले लिया। चालक भाग गया। घटना के बाद भीड़ की वजह से आधे घंटे तक एक लेन पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा।
29 मई को होनी है युवक की शादी
सड़क हादसे में घायल कुमार की 29 मई को शादी तय है। वह रिश्तेदार एवं मित्रों को शादी का कार्ड भी बांट रहा था। लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

अनपरा। थाना क्षेत्र के औड़ी-शक्तिनगर मार्ग पर बुधवार की देर रात ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
बीना चौकी क्षेत्र के जमशीला निवासी धीर बहादुर सिंह (30) बुधवार की देर रात औड़ी मोड़ अपने परिचित के यहां सामान लेने बाइक से जा रहा था। ककरी वारफॉल के पास आगे चल रहा ट्रेलर अचानक दाहिनी तरफ मुड़ गया। इससे बाइक सवार ट्रेलर की चपेट में आ गया। उसे सिर में गंभीर चोटें आईं। युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे जयंत स्थित नेहरू अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उसके पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन



-



नवंबर में होनी थी युवक की शादी



धीर बहादुर तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार जौनपुर का रहने वाला है। पिता परियोजनाओं में ठेकेदारी करते हैं। धीर बहादुर भी पिता के काम में मदद करता था। घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी थी। नवंबर में शादी होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें