लिलासी-म्योरपुर मार्ग पर नवाटोला गांव के पास शुक्रवार की भोर में कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद कार सवार सभी मौके पर ही कार छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के लीलासी-म्योरपुर मार्ग पर नवाटोला गांव के पास शुक्रवार की भोर में कार सवार ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार प्रशांत कुमार (19) पुत्र सीताराम निवासी बीड़र थाना दुुद्धी की मौके पर मौत हो गई। घटना इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कार के शीशे में फंस गया। हादसे के बाद कार सवार लोगों ने शीशे में फंसे युवक को निकाला और मौके पर जुटती भीड़ को देखकर बाइक सवार युवक और कार को वहीं पर छोड़कर भाग निकले। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने म्योरपुर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे का कारण बनी कार पर सवार लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।