फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। थाना क्षेत्र के सोन नदी पुल पर शनिवार को अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार रामजी सिंह 22 की मौत हो गई। युवक सलखन की ओर से चोपन की तरफ जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चोपन नगर के समीप स्थित सोन नदी में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बने पुल पर सुबह लगभग आठ बजे डाला की तरफ से राबर्ट्सगंज जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे मेें बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के बिरधी गांव निवासी रामजी सिंह22 के रूप में हुई। घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृत युवक के घर में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। वही दूसरी घटना दोपहर में चोपन नगर में अग्रवाल मार्केट में हुई। टैक्टर व कार में टक्कर में कार में बैठे राबर्ट्सगंज निवासी चालक अनूप मिश्रा चुटहिल हो गए। गनीमत था कि कार का चालक सीट बेल्ट लगाए हुए था जिसके कारण एयरबैग खुल गया और बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें