फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के धुरकरी गांव में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। प्रयागराज से घर लौट रहा युवक बाइक समेत खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शुक्रवार रात मझिगवां चौहान गांव निवासी रवि उर्फ राजेंद्र (26) पुत्र लालता की मौत सड़क हादसे में हो गई। परिजनों के मुताबिक रवि रात में प्रयागराज से अपने घर मझिगवां चौहान लौट रहा था। धुरकरी में मोड़ पर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में बाइक सवार जा घुसा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने रवि को सीएचसी घोरावल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार रवि ने हेलमेट नहीं लगाया था। उसके सिर में आई गंभीर चोट मौत की वजह बनी। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था रवि
धुरकरी गांव में सड़क हादसे में मृत रवि पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसे 4 वर्ष, 3 वर्ष के दो पुत्र और 3 महीने की एक पुत्री है। वह रोजी रोटी के लिए प्रयागराज में एक ढाबे पर काम करता था। परिजनों ने बताया कि रवि चार दिन पहले घर से प्रयागराज गया था। अभी दस दिन पहले अपने गांव से सटे लक्ष्मणपुर गांव में उसने अंडे व नानवेज की एक दुकान खोली थी। उसी दुकान के सिलसिले में वह घर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें