फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ऑक्सीजन प्लांट चले भी नहीं, चोर निकाल ले गए कॉपर पाइप

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। डिबुलगंज संयुक्त अस्पताल में कोरोना काल के दौरान लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट उपयोग के बिना ही खराब हो गया है। चोर इसकी कॉपर पाइप निकालकर ले गए, जिस कारण इससे ऑक्सीजन भरने की प्रक्रिया ठप है। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर जब सतर्कता बढ़ी है तब इस प्लांट की खराबी पर अफसरों की नजर पड़ी है। इसे दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां 50 बेड का वार्ड भी बना दिया गया, लेकिन उसमें वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है। जांच भी नदारद है।
विज्ञापन


डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो दिन पहले कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर मॉकड्रिल की थी। मरीजों को अस्पताल लाने, उसे वार्ड तक पहुंचाने और उपचार की पूरी प्रक्रिया को दोहराया गया। इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट खराब पाए गए। अभी अस्पताल में कायाकल्प का काम चल रहा है। ज्यादातर कमरे बनकर तैयार हो चुके हैं, लेकिन सीढि़यों व कई कमरों में अभी भी लाइट की व्यवस्था नहीं हो पाई है। काेरोना की जांच भी शुरू नहीं की गई है। किट आने का इंतजार किया जा रहा है। अस्पताल में वेंटिलेटर की कोई व्यवस्था नहीं है, लेकिन कोविड के मरीजों को आइसोलेट करने के लिए 50 बेड की व्यवस्था कर दी गई है।
अस्पताल में जांच और कोविड वार्ड की व्यवस्था है। ऑक्सीजन प्लांट के कॉपर पाइप की चोरी की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जल्द ही व्यवस्था हो जाएगी। अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था है। डॉक्टर व स्टाफ की कमी है। -डॉ. रवि प्रताप, अधीक्षक, संयुक्त अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें