फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाइक नाले में गिरी, युवक-युवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाने के करीब शुक्रवार को बाइक अनियंत्रित होकर नाले में चली गई। इस पर सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बैढ़न (मप्र) स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना एनटीपीसी आवासीय परिसर के ऊर्जा गेट से ज्वालामुखी जाने वाले मार्ग पर हुई।
विज्ञापन

युवक युवती को बाइक से लेकर जयंत से खड़िया बाजार की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आई तेज रफ्तार बोलेरो से बचने के चक्कर में बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे नाले में गिर गई। हादसे में बाइक सवार खड़िया बाजार निवासी मोहम्मद इरशाद व युवती राबिया को गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने 112 को सूचित किया और घायलों को नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों को एनटीपीसी शक्तिनगर के संजीवनी चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बैढ़न ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। लड़की के सिर व दोनों हाथों में गंभीर जख्म बताए गए। इसी तरह युवक को भी अंदरूनी चोट आई हैं। पुलिस ने बताया कि परिवारीजन अस्पताल पहुंच गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें