फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पेड़ से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल, गांव में मातम

Sun, 20 Apr 2025 10:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

बभनी क्षेत्र में दर्दनाक हादसे ने सबको हिलाकर रख दिया। पेड़ से एक बाइक टकरा गई और बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल का इलाज होते - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-चौना संपर्क मार्ग पर स्थित घघरा बाजार के पास रविवार की रात करीब 7:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित बाइक पेड़ से जा टकराई, जिससे दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बभनी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


 दुद्धी थाना क्षेत्र के नगवां निवासी जगदीश प्रसाद (30 वर्ष) अपने भाई वीर बहादुर (25 वर्ष) और गांव के ही रामकेश (27 वर्ष) के साथ बाइक से बभनी के खोतोमहुआ गांव में एक निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे घघरा बाजार के समीप पहुंचे, बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को ग्रामीणों की मदद से बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने जगदीश और वीर बहादुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामकेश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें