फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime News: नए साल पर घूमने के लिए बनारस गया था पूरा परिवार, चोरों ने खंगाल डाला घर; CCTV में कैद हुई करतूत

Tue, 31 Dec 2024 05:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली गांव में एक मकान में घूसकर चोरों ने लाखों का चूना लगा दिया। घर में रखी आलमारी का लॉकर तोड़कर सोने- चांदी का आभूषण समेत नकदी उड़ा लिए। चोरों की करतूत कैमरे में कैद हो गई है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दवा कारोबारी एवं खनन व्यवसायी के घर पर सोमवार की रात चोरी हुई। गेट फांदकर घर में घुसे चोर तीन लाख रुपये नकदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब आठ लाख का सामान चुरा ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना के समय घर में कोई नहीं था। परिवार वाले बनारस गए हुए थे।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली गांव निवासी देवेंद्र राय सोमवार को परिवार के साथ बनारस गए थे। घर में कोई नहीं था। रात करीब डेढ़ बजे दो चोर मेन गेट फांदकर अंदर घुस गए। फिर कमरों का दरवाजा तोड़कर वहां आलमारी में रखे नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह नौकर साफ-सफाई के लिए घर पहुंचा तो ताला टूटा देखकर गृहस्वामी को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दिखे चोर

चोरी की सूचना पाकर सीओ हर्ष पांडेय मौके पर पहुंचे और छानबीन की। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चोर गेट से अंदर घुसते और कमरों में चोरी करते नजर आ रहे हैं। चोरों ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था। वह अपने साथ रॉड, हथौड़ी व अन्य हथियार भी रखे थे। 

परिजनों के मुताबिक चोर पांच आलमारी का लॉकर तोड़ नकदी, गहने समेत कीमती सामान ले गए। करीब तीन लाख रुपये नकदी सहित आठ लाख की चोरी हुई है। सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि पूरा परिवार बनारस गया था। उन्हें घटना की सूचना दी गई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें