फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुआर का पीसीएफ धान क्रय केंद्र मिला बंद

Sat, 10 Jan 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लाक के बहुआर गांव में पीसीएफ की ओर से संचालित धान क्रय केंद्र पर एक छटांक धान की खरीद नहीं हुई है। शनिवार को ग्रामीणों की शिकायत पर क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र दूबे क्रय केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन


केंद्र में ताला लटक रहा था और कर्मचारी नदारद थे। इस पर विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए मोबाइल से जिला सहायक निबंधक सहकारिता से ड्यूटी से लापता सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहां।

एआर ने संबंधित सचिव के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू दी है। सुबह दस बजे बहुआर गांव में पीसीएफ द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र पर कुछ किसान धान बेचने के लिए पहुंचे तो वहां ताला बंद था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी किसानों ने क्षेत्रीय विधायक को दी। सूचना मिलते ही धान क्रय केंद्र पर विधायक रमेश चंद्र दूबे पहुंच कर सचिव के मोबाइल पर पूछा कि आपका कहां है तो वह गोलमटोल जवाब देने लगा।

इससे नाराज विधायक ने जिला सहायक निबंधक सहकारिता से सचिव की शिकायत कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहीं।

 इस दौरान किसानों ने विधायक को अवगत कराया कि सचिव धान मानक के विपरीत होने की बात कह कर क्रय करने से मना कर देता है।

 उधर जिला सहायक निबंधक सहकारिता पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि बहुआर धान क्रय केंद्र के सचिव कमला यादव को धान खरीद क्यों नहीं हुई और केंद्र बंद किन परिस्थितियों में था इसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें