फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल टूर्नामेंट में भोपाल और जपला की टीमें बराबर पर रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली कस्बे में चल रहे अंतरराज्यीय फुटबाल टूर्नामेंट में मंगलवार को झारखंड के जपला और मध्य प्रदेश के भोपाल के बीच मैच हुआ। मैच शुरू होने के सातवें मिनट में पहला गोल जपला की ओर से आठ नंबर जर्सी पहने अरुण ने किया। गोल होते ही खेल में रोमांच बढ़ गया।
विज्ञापन

उधर, भोपाल की टीम ने गोल करने की कई बार कोशिश की, लेकिन मध्याह्न तक कोई गोल नहीं कर सकी। रोमांचक मुकाबले में मैच की निर्धारित अवधि के 42वें मिनट में भोपाल के सोलह नंबर जर्सी पहने खिलाड़ी रोशन ने सबको चकमा देते हुए बड़े शानदार तरीके से जपला की ओर गोल डालकर मैच बराबरी पर ला दिया। मैच के अंत तक और कोई गोल नहीं होने पर दोनों टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर रहीं। अब अगले दिन दोनों टीमें फिर खेलेंगी। इस मौके पर डॉ. विनय श्रीवास्तव, कलामुद्दीन सिद्दीकी, बुंदेल चौबे, विरेंद्र कुमार, दिलीप कन्नौजिया, कमलेश विश्वकर्मा, आदित्य कुमार, अमानुल्लाह, चन्द्रभूषण, श्याम बिहारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें