फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहेरा में पुलिस पर पथराव, तीन जख्मी

Sun, 22 Feb 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 बहेरा गांव में शनिवार की रात पशु तस्करी करने की आशंका में एक पिकअप चालक और एक युवक के पकड़े जाने का विरोध करते हुए गांव के कुछ लोगों ने पुलिस दल पर पथराव कर दिया। इससे एक दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी मामूली रूप से चोटहिल हो गए, जबकि पुलिस वाहन का शीशा चूर हो गया।
विज्ञापन


विरोध के बावजूद पुलिस पिकअप चालक व एक युवक को पकड़ ले गई। इस दौरान एक महिला भी जख्मी हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रविवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

शनिवार रात करीब 8.30 बजे मुखबिर के जरिए करमा एसओ जयंत यादव को सूचना मिली कि बहेरा गांव में कुछ लोग एक पिकअप से मवेशियों को बिहार ले जाने की फिराक में हैं। इस पर फोर्स के साथ थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिस पिकअप चालक और एक युवक को पकड़ कर लौट रही थी कि   करीब आधा दर्जन ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर पुलिस दल को घेर लिया। उनका कहना था कि पिकअप में रिश्तेदारी से एक गाय लाई गई है। इसी बात पर जिच हो रही थी कि ग्रामीण ईंट पत्थर चलाने लगे और पकड़े गए लोगों को छुड़ाने का प्रयास किया ।
विज्ञापन


 इससे दरोगा गिरिधारी सिंह (35), हेड कांस्टेबल श्यामदेव (50) और कांस्टेबल नंदलाल (34) को चोटें आई। पुलिस और ग्रामीणों के बीच छीनाझपटी में अफसाना (30) गिरकर चोटहिल हो गई। रविवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस महिला को पीटकर उसके पति को ले गई और उसे फर्जी मामले केस में फंसा दिया।

उधर, थानाध्यक्ष जयंत यादव का कहना है कि पकड़े गए बहेरा गांव निवासी ज्ञासु और राबर्ट्सगंज निवासी पिकअप चालक गोरेलाल सहित सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। कहा कि घायल महिला की तहरीर मिलेगी तो मामले की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें