भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिक समानता सुनिश्चित करने की मांग की गई।
लक्ष्मीनारायण ने कहा गया कि देश में सामाजिक सौहार्द एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। इसमें जौहर विवि से जुड़े छात्रों के निष्कासन संबंधी नोटिस वापस लेने, धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने और विभिन्न कानूनों की समीक्षा की मांग उठाई गई। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण, रविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार मौर्य, धनजी मौर्य, प्रियांशु कुमार आदि शामिल रहे। संवाद