जिले में रविवार को खांड़पाथर क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के लिए मतदान कराया गया। यहां 42.5 फीसदी वोटरों ने अपने अधिकार का प्रयोग किया गया। सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।
निर्वाचन की शुचिता बनाए रखने के लिए एसडीएम डा. विश्राम सिंह यादव, सीओ लक्ष्मण राय सहित अन्य अफसर चक्रमण करते रहे।
म्योरपुर ब्लाक के खाड़पाथर क्षेत्र पंचायत सदस्य के निधन के बाद खाली हुई सीट पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया गया। चिंता देवी और रेनू चुनाव के बीच कड़ा मुकाबला रहा। यहां 1362 मतदाताओं में से 578 ने वोट डाले। पीठासीन अधिकारी शैलेेंद्र सिंह, एसडीएम डा. विश्राम सिंह, क्षेत्राधिकारी लक्ष्मण राय ने निरीक्षण कर मतदान की स्थिति जानी।
शाम को मतदान पेटियों को म्योरपुर ब्लाक मुख्यालय पर सुरक्षित रखवाया गया। अपर जिलाधिकारी रामचंद्र ने बताया कि खांड़पाथर में पड़े मतों की गणना 23 फरवरी की सुबह आठ बजे से म्योरपुर ब्लाक मुख्यालय पर ही कराई जाएगी।