उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले रविवार को रामगढ़ के किराना व्यापारियों ने बाजार में चक्रमण करने के बाद गुरौटी मोड़ पर खाद्य विभाग का पुतला फूंका। विरोध स्वरूप अपनी दूकानें भी बंद रखीं।
ओम प्रकाश केशरी और मुकेश ने कहा कि विभाग व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। प्रदीप मोदनवाल और संतोष केशरी ने कहा कि आए दिन सैंपलिंग के नाम पर खाद्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के जरिए उत्पीड़नात्मक रवैया अपनाया जाता है।
रामबाबू मोदनवाल और शिवराज सिंह ने कहा कि खाद्य विभाग का अनायास हस्तक्षेप किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुतला दहन करने वालों में बलजीत सिंह, जितेंद्र पांडेय, शंभू, मनीष कुमार, विमलेश कुमार, सुनील कुमार, रामा जायसवाल, पंचम गुप्ता, गोपाल गुप्ता, विरेंद्र केशरी आदि शामिल रहे।