फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाली, पेट्रोल पंपों का 500 का नोट लेने से इंकार

Fri, 02 Dec 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज बैंक आफ बडौदा में उपभोक्ताओं की लगी कतार।
विज्ञापन

विज्ञापन
नोटबंदी के बाद उपजा संकट समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में अभी भी जहां बैंकों में पर्याप्त रकम उपलब्ध नहीं हो सकी है। दिसंबर का प्रथम सप्ताह होने के चलते बैंकों में पेंशन और वेतन की रकम निकालने वालों की भीड़ जमा हो रही है, लेकिन बैंकों में नगदी का संकट छाया है। वहीं दो दिसंबर की आधी रात के बाद पेट्रोल पंपों पर पांच सौ की पुरानी नोट न स्वीकारे जाने से, शुक्रवार को पेट्रोल पंपों पर काफी भीड़ उमड़ी रही। वहीं, अधिकांश बैंकों में रुपया निकासी के लिए पहुंचे लोगों को दो से छह हजार रुपये तक ही मिल पाए। इससे जरूरी कामकाज को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आरबीआई द्वारा जिले के बैंकों मेें करेंसी की खेप न भेजे जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को बैंकों में नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को भी जरूरत के अनुसार रकम नहीं मिली। वहीं केंद्र सरकार द्वारा शुक्रवार की अर्धरात्रि के बाद पेट्रोल पंपों पर भी पुराने पांच सौ की नोटों से तेल न मिलने की घोषणा को ध्यान में रखते हुए पंपों पर लोग अपनी बाइक समेत अन्य वाहनों की टंकी फूल कराने में लगे रहे। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एक-दो पंप पर पेट्रोल और डीजल के लिए लोगों को लाइन लगानी पड़ी। यहीं हाल चोपन, रामगढ़, ओबरा, रेणुकूट, दुद्धी, बभनी, घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर रही। लीड बैंक के मैनेजर करूणेश कुलश्रेष्ठ का कहना है कि जरूरत के अनुसार करेंसी के न आने से कई बैंकों से आरबीआई के निर्देशानुसार लोगों को भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल बैंक कर्मी उपलब्ध करेंसी से लोगों का काम चला रहे है। उन्होंने बताया कि लगभग नौ करोड़ रुपये जमा और 12 करोड़ रुपये की निकासी हुई हैै। आरबीआई से अविलंब करेंसी उपलब्ध कराने की मांग की गई हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें