फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 25 टीमों ने तीन दिन तक परखी जिले की स्वास्थ्य सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
। जिला अस्पताल से लेकर उप स्वास्थ्य केंद्र तक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की कवायद तेज हो गई है। शासन के निर्देश पर मंडल स्तर से आई 25 टीमों ने तीन दिन तक जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। सोमवार शाम निरीक्षण पूरा कर टीमें वापस लौट गईं। अब रिपोर्ट मंडल स्तर पर सौंपी जाएगी, जिसके बाद निदेशालय स्तर से समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।टीमों ने जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), आयुष्मान आरोग्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उपलब्ध सुविधाओं, संसाधनों, दवाओं की स्थिति, स्टाफ की उपलब्धता और योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की जांच की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके राय ने बताया कि टीमों ने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें