चौधरी गोविंद सिंह ग्राउंड पर चल रही 21वीं चौधरी गोविंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा लीग मैच मंगलवार को बलिया और रांची के बीच खेला गया। इसमें बलिया ने तीन विकेट से रांची को हरा दिया।
मुख्य अतिथि शेरू खान, विशिष्ट अतिथि विशाल तिवारी, विकास सिंह और सुधीर पांडेय रहे । 20 ओवरों के मैच में बलिया के कैप्टन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रांची ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवरों में सभी विकेट खोकर 118 रन बनाए। रांची की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए समीर ने 18 गेंद पर 4 चौके की मदद से 22 रन, हर्ष पांडेय ने 31 गेंद पर 3 चौके, एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए। बलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशीष ने 4 ओवरों में 12 रन देकर तीन विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी बलिया की टीम ने 18.5 ओवरों में 7 विकेट खोकर 121 रन बना कर इस मैच को तीन विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच आशीष बने। अंपायर नौशाद खान व रोहित चंद्रवंशी रहे। कमेंट्री अमृत गुप्ता ने की। कलपु चौबे, रसूल खान, भाजपा नेता माला चौबे, राजकुमार केसरी, सुनील श्रीवास्तव, इरफान खान, शाहरुख खान, मुकेश, गोलू केसरी, आसिफ खान ,शमशेर खान, सत्यप्रकाश केसरी, फैजल खान आदि रहे।