रॉबर्ट्सगंज शिवाजी मिनि स्टेडियम में बैडमिंटल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत आय
सोनभद्र। जिला ओलंपिक संघ और सोनभद्र जूडो की तरफ से पहली बार मुख्यालय पर आयोजित जिला ओलंपियाड में दूसरा दिन बैडमिंटन खिलाड़ियों के नाम रहा। इस दिन कुल सात मुकाबले कराए गए।
एकल मुकाबले में जहां राबटर्सगंज, ओबरा और घोरावल के खिलाड़ियों का दबदबा बना रहा। वहीं डबल मुकाबले की रोमांचक भिड़ंत भी दर्शकों को देर तक बांधे रखी। डबल मुकाबले में अंडर 17, अंडर 19, 40 प्लस, 50 प्लस पुरुष वर्ग केमुकाबले कराए गए।
वहीं एकल मुकाबले में अंडर 17 बालक वर्ग में ओबरा के दीपक कुमार शर्मा विजेता, उज्जवल कुमार उप विजेता बने। बालिक वर्ग में ओबरा की अद्या मलिक विजेता , राॅबर्ट्सगंज की रियानशी राज उप विजेता रही। अंडर 19 बालक वर्ग में ओबरा के श्रेष्ठ शर्मा विजेता, घोरावल के अभ्युदय नारायण ने उप विजेता के खिताब पर कब्जा जमाया। बालिका वर्ग में ओबरा की आद्या मलिक विजेता और ओजश कल्प उप विजेता रही।
इसी तरह 40 प्लस पुरूष वर्ग के एकल मुकाबले में राबर्ट्सगंज के शुभम जायसवाल विजेता, सुमित सिंह उप विजेता रहे।आदित्य बिडला अल्ट्राटेक की एचआर निशा कीर्ति ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन विजय जैन ने खिलाड़ियों सें परिचय प्राप्त किया।