फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बारिश से 3 सड़कों का बुरा हाल, कोई डेढ़ माह तो किसी ने 13 महीनों में ही तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मानसून सीजन की शुरुआती बारिश ने ही जिले की सड़कों की पोल खोल दी है। सड़कों की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। कई जगह यह गड्ढे इतने खतरनाक हैं कि ध्यान हटते ही इसमें राहगीर इसमें गिर जा रहे हैं। बारिश का पानी भरने के बाद गड्ढों के आकार का अंदाजा भी नहीं लग पा रहा। गड्ढों में तब्दील हुई सड़कों में वह मार्ग भी शामिल हैं, जिनका हाल में ही मरम्मत हुआ है। लोगों की शिकायत के बाद कुछ जगहों पर गड्ढों में मिट्टी डाली गई है, लेकिन उससे फिसलन ही बढ़ी है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

-

तस्वीर एक::
डेढ़ माह पहले बनी सड़क, एक किमी में हो गए 30 गड्ढे

रॉबर्ट्सगंज नगर में फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन की सड़क को करीब तीन माह पहले पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदा गया था। कई दिनों तक सड़क टूटी रही। लोगों के विरोध और दबाव के बाद इसकी आनन-फानन मरम्मत कराई गई। डेढ़ माह पहले मरम्मत की गई सड़क का हाल यह है कि इस पर कई बड़े गड्ढे बन गए हैं। उरमौरा से बढ़ौली चौराहा के बीच करीब एक किमी की दूरी में ही 30 से अधिक गड्ढे हैं। नगर का मुख्य मार्ग होने के कारण इस पर आवागमन का दबाव भी अधिक है। गड्ढों में हर रोज लोग गिर रहे हैं और जाम भी लग रहा है।



तस्वीर दो::
कोन-विंढमगंज मार्ग: 13 करोड़ से बना, 13 महीने भी नहीं चला

कोन। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से कोन-विंढमगंज मार्ग का निर्माण वर्ष 2022-23 में हुआ था। इस सड़क पर 13 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। वैसे तो सड़क पांच साल की गारंटी में है, लेकिन 13 महीने भी नहीं चली। इससे पहले वाली सड़क 1982 में बनी थी, मगर उसकी हालत भी मौजूदा सड़क से बेहतर ही थी। सड़क की खराब दशा से राहगीरों को रोज आवागमन में फजीहत झेलना पड़ रहा है। कुछ ऐसी ही स्थिति कोन-तेलगुडवा मार्ग की भी है। इसका नवीनीकरण 2010 में हुआ था। पिछले छह वर्षों से पूरी तरह से जर्जर है। गत वर्ष -जगह-जगह छह किमी में सीसी रोड का निर्माण हुआ था। शेष सड़क बदहाल है।
विज्ञापन




तस्वीर तीन::
अंधे मोड़ के पास भी गहरे गड्ढे, हर रोज फंस रहे वाहन

अनपरा। औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन पर कई जगह बड़े और गहरे गड्ढे हो गए हैं। बिछड़ी मोड़, अनपरा मोड़, रेणुसागर मोड़, ककरी वारफॉल मोड़, खड़िया पेट्रोल पंप के सामने, शक्तिनगर रेलवे पुल के नीचे के साथ कई जगह गड्ढे हैं, जो दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। गड्ढों में बारिश का पानी भरने के बाद स्थिति गंभीर हो गई है। एमजीआर पुल पर गड्ढे के साथ सरिया भी निकली हुई है। यही हाल रीवा-रांची हाईवे पर अनपरा-रेणुकूट के बीच की सड़क का भी है। नेहरू चौक पर रेलवे पुल के नीचे, डिबुलगंज में साप्ताहिक बाजार के सामने और मड़ैया में अंधे मोड़ पर गहरा गड्ढा है। श्रावण में क्षेत्र में कांवर यात्रा के साथ मुहर्रम का जुलूस भी निकलना है। ऐसे में ये गड्ढे इन त्योहारों में व्यवधान डालने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें