फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय की धुरी हैं अधिवक्ता: अरुण

Wed, 06 Apr 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
दुद्घी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को दुद्धी सिविल बार सभागार में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कहा कि समाज में कई तरह के आपराधिक लोग हैं जो कई तरह के लालच व प्रलोभन देते हैं, लेकिन अधिवक्ता ऐसे कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से करता है। कहा कि न्याय की प्रमुख धुरी के साथ ही सुचिता का अधिकारी अधिवक्ता है।
विज्ञापन



 एसडीएम डॉ. विश्राम सिंह ने कहा कि अधिवक्ता अपने वादकारियों के हितों की पैरवी करते हुए न्याय दिलाता है। सिविल जज जूनियर डिविजन राज मंगल यादव ने कहा की अधिवक्ता बार-बेंच की महत्वपूर्ण कड़ी है। नव निर्वाचित अध्यक्ष राम अजोर भारती ने कहा कि अधिवक्ता, वादकारियों के हित को ध्यान में रखकर काम करेंगे। राजेंद्र श्रीवास्तव, बजरंग लाल, प्रेमचंद यादव, सत्यनारायण यादव, कुबेर सिंह, प्रभु सिंह, दिनेश अग्रहरि, जितेंद्र श्रीवास्तव, कुलभूषण पांडेय, मनोज तिवारी, विश्वनाथ गुप्ता, जवाहरलाल, नागेंद्र, अमिताभ जायसवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें