अनपरा विदेशी अतिथि गृह में पत्रकारों से वार्ता करते सूबे के अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष शकील अहमद।
राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष शकील अहमद बबलू ने भी अल्पसंख्यक हितों को लेकर राज्यपाल पर निशाना साधा है। बुधवार की शाम विदेशी अतिथि गृह में पत्रकारों से कहा कि प्रदेश सरकार अल्पसंख्यक आयोग को शक्तिशाली बनाने के लिए अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देना चाहती है लेकिन राज्यपाल ने इसमें अडंगा लगा दिया है।
उन्होंने कहा कि उनके अध्यक्ष बनने के बाद आयोग के समक्ष 62 सौ शिकायतें आईं, जिनमें 55 सौ से अधिक का निस्तारण किया जा चुका है। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए 11 और 13 अप्रैल को लखनऊ में बैठक बुलाई गई है। आयोग सामने पुलिस से जुड़ी सबसे ज्यादा शिकायतें आईं। असदुद्दीन ओवैसी और बसपा के सियासी गठबंधन की चर्चा पर कहा कि यूपी में आपसी सौहार्द, भाईचारा मजबूत है और ऐसे लोगों की यहां एक नहीिं चलने वाली। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी सपा ही जीतेगी।। अल्पसंख्यक समाज के जिला उपाध्यक्ष जलालुद्दीन, जुल्फिकार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।