ओबरा में जागरूकता रैली में शामिल एनएसएस के स्वयंसेवी एवं कार्यक्रम अधिकारी।स्रोत संस्थान
ओबरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के विशेष शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को स्वयं सेवकों ने नशा मुक्ति रैली निकाली। रैली के जरिये लोगों को नशे के सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
सर्वप्रथम शिविरार्थियों को पतंजलि योग समिति ओबरा के प्रभारी वीरेंद्र श्रीवास्तव ने योगाभ्यास कराया गया। इसके बाद दहेज मुक्त भारत एवं नशा मुक्त भारत के लिए शिविरार्थियों को शपथ दिलाई गई। नशा मुक्ति समस्या एवं समाधान और नशा मुक्ति अभियान पर रैली निकाली गई।
रैली की समाप्ति के बाद नशा मुक्ति समस्या एवं समाधान तथा दहेज प्रथा एक अभिशाप विषय पर बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
शाम को आयोजित तीन पैर दौड़ प्रतियोगिता में सुहानी और सलोनी ने प्रथम स्थान, प्रिया और खुशबु ने द्वितीय स्थान, निगम और कुसुम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार, डॉ. विनोद बहादुर सिंह, डॉ. आलोक यादव, डॉ. संघमित्रा, अंजलि मिश्रा आदि मौजूद रहे।