फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शादी समारोह से दो दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे यजुवेंद्र

विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र कके कसारी गांव के मृतक- यजुवेंद्र सिंह(फाइल फोटो) स्रोत परिजन
विज्ञापन
रामगढ़। परिवार में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर ड्यूटी पर लौटे दवा कंपनी के एरिया मैनेजर की गोरखपुर में हुई मौत की खबर से लोग स्तब्ध हैं। उनका शव बुधवार को गोरखपुर स्थित एक होटल में मिला था। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंपा गया।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कसारी गांव निवासी यजुवेंद्र सिंह (38) वाराणसी में एक दवा कंपनी में एरिया मैनेजर थे। नौ मार्च को परिवार में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद 10 मार्च को ड्यूटी पर लौट गए थे। वहां से वह कंपनी के काम से बुधवार को गोरखपुर गए।
दिन में मार्केटिंग का काम देखने के बाद शाम को थाना गोरखनाथ स्थित एक होटल में रुके। बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो होटल के कर्मियों ने इस बात की जानकारी मैनेजर को दी। इसके बाद प्रबंधक ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। देर तक आवाज लगाई लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। खिड़की से देखा तो पता चला कि वह बेड पर बेसुध पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। जांच की तो पता चला कि उनकी मौत हो गई है। इसके बाद सूचना पाकर परिवारीजन गोरखपुर पहुंचे। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
किन हालातों में उनकी मौत हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। देर शाम परिवार के लोग जब शव लेकर घर आए तो परिवार में कोहराम मच गया। यजुवेंद्र दो भाइयों में बड़े थे। उन्हें 4 वर्ष का एक बेटा है। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। नाते-रिश्तेदार, गांव के लोग उन्हें ढाढ़स बंधाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें