फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डीएमएफ से बनेगा ऑडिटोरियम, जाम के समाधान पर होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में खनन क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों की रुपरेखा बनाई गई। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में सात सौ लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम बनाने और रेणुकूट-अनपरा के बीच आए दिन लग रहे जाम से निजात के लिए डीएमएफ से धनराशि खर्च करने पर सहमति बनी।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने डीएमएफ में जमा धनराशि का इस्तेमाल खनन क्षेत्रों में निवास करने वालों की सुख-सुविधा को बेहतर बनाने के लिए करने पर जोर दिया। न्यास की कार्यप्रणाली के लिए नीतिगत रूप-रेखा तैयार करने के साथ ही समय-समय पर उसकी समीक्षा भी करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में खनन क्षेत्रों में संपर्क मार्ग, उसका अनुरक्षण कराने की जरूरत बताई गई। साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, शिक्षा आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए कार्य योजना पर चर्चा की गई। यह भी कहा गया कि जो भी कार्य डीएमएफ से कराए जा रहे हैं, वहां प्रदर्शन बोर्ड भी अनिवार्य रूप से लगाया जाए।
बैठक में नई सड़कों के निर्माण, संरक्षण, पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण के उपाय, स्वास्थ्य, शिक्षा चेकडैम निर्माण व अन्य आवश्यक निर्माण कार्य, माइनिंग भवन, शक्तिनगर मार्ग पर जाम की समस्या से निजात, ऑडिटोरियम के निर्माण के संबंध में प्रस्ताव का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।
डीएम बद्रीनाथ सिंह ने आगामी वित्तीय वर्ष में होने वाले कार्यों की विषय में बिंदुवार जानकारी दी। कहा कि जो निर्माण कार्य कराए जाने हैं, उसका शीघ्र एस्टीमेट बनाकर प्रस्ताव प्रस्तुत करें।
बैठक में राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, सपा सांसद छोटेलाल खरवार, एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, आशुतोष सिन्हा, विधायक डॉ.अनिल कुमार मौर्या, भूपेश चौबे, विजय सिंह गोंड, एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, एसपी अशोक कुमार मीणा, प्रभारी सीडीओ शेषनाथ चौहान, सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें