फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कड़ी सुरक्षा में हुई डीसीएफ के 14 दुकानों की नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी सहकारी फेडरेशन की ओर से निर्मित दुकानों की नीलामी शुक्रवार को हुई। चार सदस्यीय टीम के समक्ष दुकानों को पाने के लिए कुल 37 दुकानदारों ने आवेदन किया। टीम ने सभी आवेदनों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दाम के आधार पर 18 में से 14 दुकानों को आवंटित किया गया। टीम का नेतृत्व कर रहे एआर कोऑपरेटिव मिहिर कुमार पात्रा ने बताया कि कमेटी में डीसीएफ चेयरमैन रईसा खातून, एसडीएम न्यायिक अश्वनी कुमार, एडीओ सचिव मनोज कुमार मौजूद रहे। क्रम संख्या 11 व 14 नंबर की दुकान रिक्त रह गई। इसके अलावा 1 व 2 नंबर की दुकान संस्था की ओर से उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर एडीसीओ डॉ. सुरेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी, कस्बा चौकी इंचार्ज आशीष पटेल, अरुण कुमार, राजस्व निरीक्षक बृजलाल मिश्र आदि मौजूद रहे।
कर्ज में डूब रहे संस्था को मिलेगी राहत- रईसा खातून
दुद्धी। तहसील मुख्यालय पर स्थित दुद्धी सहकारी फेडरेशन दुद्धी की संस्था कर्ज में डूबी हुई है। डीसीएफ के अध्यक्ष रईसा खातून ने कहा कि दुकान के लिए बनाए गए भवन में कई लाख रुपये के कर्ज से संस्था डूबा हुआ है। सभी दुकानों को आवंटित हो जाने से संस्था को कर्ज से राहत मिलेगी। मैं सभी अधिकारी व डायरेक्टर को धन्यवाद देती हूँ। इससे हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर सूर्यमणि यादव, मुजीब खाँ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें