फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन रोकने गई टीम को कुचलने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
वन रेंज अंतर्गत बभनी थाना क्षेत्र के अहीरबुढ़वा पांगन नदी से अवैध बालू खनन रोकने गई वन विभाग की टीम को ट्रैक्टर चालक ने कुचलने का प्रयास किया। संयोग अच्छा रहा कि सभी बाल-बाल बच गए। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। वन टीम ने ट्रैक्टर को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

वन दरोगा विजेंद्र सिंह और वन रक्षक सर्वेश सिंह यादव ने बताया कि ग्रामीणों से रविवार की शाम सूचना मिली कि पांगन नदी में अवैध खनन कर बालू निकाला जा रहा है। वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो ट्रैक्टर चालक बालू नदी में गिरा कर भागने लगा। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने भागते वक्त वन कर्मियों को कुचलने की कोशिश भी की लेकिन टीम ने भाग रहे ट्रैक्टर का पीछा कर छत्तीसगढ़ सीमा के पास से पकड़ लिया। मौके का फायदा उठाकर चालक भाग निकला। वन कर्मियों ने ट्रैक्टर को रेंज कार्यालय लाकर वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में सीज कर दिया। वन दरोगा ने कहा कि किसी भी दशा में पांगन नदी या जंगल में अवैध खनन किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग की टीम में वन दरोगा अनिल सिंह, चंद्रभान, विद्या पांडेय आदि शामिल रहे।
अधिकारियों से साठ-गांठ कर अवैध खनन का आरोप
जिले में अवैध खनन का मामला तूल पकड़ रहा है। सोमवार को शाश्वत मंच की ओर से श्याम मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच जिला खनन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि कुछ लोग खनन एरिया के लीज से हटकर नदी के बीच से खनन कर रहे हैं। बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र के तमाम पत्थर खदानों पर मानक के विपरीत अवैध खनन का आरोप लगाया। अधिकारियों से मिलीभगत कर अवैध खनन के साथ ही अवैध परिवहन भी हो रहा है, जिससे सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में संदीप सोनकर, पवन भारती, सुनील भारती, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें