फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर पर चढ़कर की मारपीट, अब पुलिस नहीं दर्ज कर रही कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में 24 मामले आए। इसमें 18 मामले राजस्व के थे। शेष छह पुलिस से जुड़े थे। राजस्व के एक समेत कुल पांच मामलों का समाधान हुआ। एसपी अशोक कुमार मीणा ने कोतवाली में शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

हिनौता गांव निवासी अजीत कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि जमीन विवाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने घर पर चढ़कर उसे और उसके पिता की पिटाई की।
असलहा दिखाकर धमकाया कि जमीन न छोड़ने पर जान से मार दिया जाएगा, जबकि जमीन का विवाद अभी कोर्ट में चल रहा है। आरोपियों के प्रभाव में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उसने आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग की।
वहीं बुड़हर निवासी रामलाल ने बंटवारे के बाद भी बेवजह विवाद करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। एसपी ने मामलों में कोतवाल सत्येंद्र राय को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिए। पन्नूगंज थाने में भी एसपी ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

रायपुर थाने में प्रभारी रामदरश राम ने अध्यक्षता किया। उनके समक्ष कुल 11 राजस्व मामले पहुंचे। इनमें से चार निस्तारित हुए। करमा: थाना समाधान दिवस पर 7 मामले आए। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ज्यादातर मामले जमीन संबंधी विवाद थे। एक मामले का निस्तारण किया गया है।

लेखपाल और राजस्व अधिकारी नहीं आए
कोन थाने पर शनिवार को थाना समाधान दिवस में राजस्व के आठ और पुलिस के दो मामले पहुंचे। राजस्व विभाग के सक्षम अधिकारी और लेखपाल के न पहुंचने से सिर्फ पुलिस से संबंधित तीन मामलों का प्रभारी निरीक्षक गोपालजी गुप्ता की मौजूदगी में निस्तारण हुआ। ज्यादातर गांवों के लेखपाल उपस्थित नहीं रहे जिसके कारण जमीन संबंधी मामलों का निस्तारण नहीं हो सका। प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि अनुपस्थित लेखपालों की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। इस दौरान गोवर्धन प्रसाद ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि तीन पट्टीदारों के 66 बीघे जमीन है। आपसी मतभेद के कारण लगातार सात वर्षों से बंजर है। इसी प्रकार देवाटन के दो भाइयों मकबूल व मंजूर में पिछले सात वर्षों से विवाद चल रहा है। हर बार थाना दिवस व तहसील दिवस में मामला जाता है, मगर निस्तारण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें