फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पिता से मांग कर लाओ रुपये तभी घर में रखने देंगे कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दहेज के लिए उत्पीड़ित करने के मामले में बुधवार को महिला थाने में पति सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मामला राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जिवार गांव से जुड़ा है। घोरावल थाना क्षेत्र के बसही गांव की रहने वाली रोमी पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 25 अप्रैल 2024 को उसकी शादी जिवार निवासी प्रवेश कुमार द्विवेदी से हुई थी। इसमें लगभग 15 लाख खर्च हुए थे। बावजूद कम ससुराल के लोग कम दहेज के लिए प्रताड़ित करने में लगे रहे। विरोध पर छह दिसंबर 2024 को उसकी पति, ननद, सास, ससुर अखिलेश्वर नाथ द्विवेदी, देवर ने मिलकर बेरहमी से पिटाई की। उसके एकलौते भाई को जान से मारने की धमकी देने के साथ ही दबाव बनाया कि पिता से एक बीघे जमीन बेचवाकर रुपये लाए। कहा कि इससे उसके पति को व्यवसाय करना है। लगातार मारपीट से तंग आकर वह किसी तरह मायके पहुंची। अब कहा जा रहा है कि बगैर रुपये लाए ससुराल में कदम मत रखना। थानाध्यक्ष सविता सरोज के मुताबिक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पति था बाहर, ससुरालियों ने पत्नी को कर दिया लहूलुहान
दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा निवासी मीना देवी पत्नी संजीव कुमार ने पति की गैर मौजूदगी में ससुरालियों पर बेरहमी से पिटाई कर लहूलुहान करने का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष संतू सरोज के मुताबिक मामले में सास राजकुमारी, ससुराल उदय कुमार कन्नौजिया, जेठान रेखा देवी पत्नी राजन कुमार कन्नौजिया, देवर चंदन कुमार कन्नौजिया के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें