सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सत्र 2025-26 के चुनाव में अधिवक्ताओं ने पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन कर दिया। अध्यक्ष पद पर एडवोकेट अरुण कुमार सिंह और महामंत्री पद पर राजेंद्र कुमार यादव चुने गए।
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह एडवोकेट और मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह में एल्डर कमेटी अध्यक्ष ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उन्होंने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर द्वारिका प्रसाद नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बिंदु यादव, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) पद पर चतुर्भुज शर्मा व संतोष कुमार यादव तथा उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) पद पर आशुतोष कुमार पटेल व आशुतोष कुमार पांडेय निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सचिव प्रशासन पद पर वेद प्रकाश सिंह, सचिव पुस्तकालय पद पर अभिषेक सिंह मौर्य तथा अन्य सचिव पद पर हरिद्वार एडवोकेट को जिम्मेदारी सौंपी गई। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भोला सिंह पटेल, अशोक कुमार पाठक, परमेश्वर सिंह, कृष्ण मुरारी, गुलाब वैश्य और अनिल कुमार सिंह का चयन हुआ, जबकि कनिष्ठ कार्यकारिणी में चंद्रकला गिरि, मार्तंड प्रताप सिंह, सुमन, राकेश कुमार सिंह, सुदेश कुमार और रमन कुमार शामिल किए गए। चुनाव प्रक्रिया को सहायक चुनाव अधिकारियों सुरेश सिंह कुशवाहा और राजकुमार पटेल ने संपन्न कराया। इस मौके पर निर्मलेंदु कुमार श्रीवास्तव, मुस्ताक अली, रमेश चंद्र सिंह, छोटेलाल गौतम, जगजीवन सिंह आदि रहे।