सदर कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार गांव में सिलाई कढ़ाई सीखने जाने वाली किशोरियों पर छींटाकशी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित किशोरियों ने कोतवाली जाकर पुलिस को सूचना दी। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली कई किशोरियां अपने अभिभावकों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को अवगत कराया कि वे सब अपने घर से नई बाजार में सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण लेने के लिए जाती हैं। रास्ते में एक युवक छींटाकशी करता है। विरोध करने पर भी वह मानता नहीं है। कई बार परिवार के लोग भी युवक को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी आदत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का शांति भंग में चालान किया जा रहा है।