फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ और झारखंड बार्डर पर घूमते दिखे हथियारबंद, सीमावर्ती इलाकों में कांबिंग हुई तेज

Tue, 25 Aug 2020 12:14 AM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

  • संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार करने की पुलिस को मिली छूट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले से सटे पड़ोसी राज्यों की फोर्स ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। नक्सली अब जान बचाने के लिए सीमावर्ती इलाकों में पनाह ले सकते हैं। खुफिया एजेंसियों को रविवार रात छत्तीसगढ़ एवं झारखंड बार्डर पर हथियारों से लैस 15-20 व्यक्तियों के दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद फोर्स अलर्ट हो गई है। 

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि ये नक्सली हो सकते है। एसपी ने जंगलों में सघन कांबिंग करने और संदिग्धों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। पिछले माह छत्तीसगढ़ के सुकमा जंगल में नक्सलियों ने कांबिंग पर निकली पुलिस पार्टी पर हमला किया था। इसमें कई जवान शहीद हुए थे। घटना के बाद से केंद्रीय फोर्स के साथ वहां की पुलिस अभियान चलाकर कई नक्सलियों को ढेर कर चुकी हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

बचने के लिए नक्सली अब सीमावर्ती इलाकों में पनाह लेने की फिराक में हैं। रविवार रात बभनी थाना क्षेत्र से सटे छत्तीसगढ़ और विंढमगंज थाना क्षेत्र से सटे झारखंड बार्डर पर हथियारों से लैस 15-20 लोगों के दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद फोर्स पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। सोमवार को जंगलों में दिन भर कांबिंग की गई।

जिले से सटे राज्यों में नक्सलियों की चहलकदमी को देखते हुए फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है। जंगलों में सघन कांबिंग जारी है। मुखबिरों को अलर्ट करते हुए फोर्स को संदिग्धों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। बार्डर पर नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना नहीं मिली है, फिर भी सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है।  - आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें