ब्रह्नगर स्थित अपना दल एस कार्यालय में रविवार को छत्रपति शाहूजी महाराज जी की 148वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि व्यापार मंच के कार्यवाहक प्रदेश महासचिव अरविंद पटेल, विशिष्ट अतिथि डॉ. उमेश पटेल के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल और जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज जी शोषित, वंचितों के महानायक, महान समाज सुधारक, दार्शनिक आदर्श पुरुष थे जिन्होंने आरक्षण की नींव रखी थी। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज समाज में व्याप्त अनेकों बुराइयों को समाप्त किया था। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार आरक्षण और समाज सुधार में छत्रपति शाहूजी का योगदान रहा उसके लिए उन्हें सदैव समाज लोग में पूजनीय मानते रहेंगे। संचालन जिला महासचिव रजकुमार बौद्ध ने किया। इस मौके पर आनंद पटेल दयालु, श्यामा चरण गिरी, मुकेश पटेल तरंग, धीरज चौबे, जिला मीडिया प्रभारी विकास पटेल, पंकज सिंह, शिबू खान, महेश अग्रहरि, नागेश्वर प्रसाद, रामपति पटेल, विकास पटेल, सुरजीत पटेल, सूर्यपाल, विजय, सतीश पटेल, प्रभु नाथ खरवार, हरिप्रसाद धांगर , ओमप्रकाश पटेल, केडी, आशिफ अहमद, सुरेंद्र, भुनेश्वर पटेल, धर्मेंद्र पटेल, अशोक गुर्जर, पुष्पराज पटेल, सुजीत, रवि, बबलू खान आदि रहे।