फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल ने की मांग, नीट में आरक्षण को लागू करे सरकार

विज्ञापन
चुर्क मोड स्थित सर्किट हाऊस में बैठक करते अपना दल एस के पदाधिकारी।(फोटो संबाद) - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
अपना दल (कमेरावादी) के घोरावल विधानसभा कार्यालय पर सोमवार को राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज की 147वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान नीट में सरकार के रवैये को आरक्षण विरोधी बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व सलाहकार राजेश पटेल ने कहा कि शाहू जी महाराज मराठा के भोसले राजवंश के राजा व कोल्हापुर की भारतीय रियासतों के महाराज थे। वह वास्तविक रूप में लोकतांत्रिक और समाज सुधारक रहे। प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह पटेल ने कहा कि आज देश व प्रदेश की सरकार शाहू जी महाराज के सपनों को चकनाचूर कर रही है। प्रदेश सरकार ओबीसी आरक्षण के खिलाफ कुचक्र रच रही है। प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मिथिलेश पटेल ने कहा कि नीट में सरकार का रवैया आरक्षण विरोधी है। इस पर अपना दल कमेरावादी गांव-गांव जाकर 5000 लोगों से हस्ताक्षर कराकर राष्ट्रपति पत्र प्रेषित करेगा। बैठक में सुरेश पटेल, मिथिलेश पटेल, महेंद्र पटेल, विष्णु प्रसाद, शिव पटेल, अमरेश पटेल, पंकज कुमार सिंह, संजय पटेल, विजय शंकर, लक्ष्मण बिंद, दीप नारायण प्रजापति आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष इं. सीडी सिंह पटेल ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष गंगेश्वर सिंह पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें