उद्घाटन मैच में अनपरा ने हरदुआगंज को 36-08 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं मेरठ ने भी ओबरा को 48-18 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अनपरा के अरविंद कुमार पाल को जहां दिन का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। वहीं पवन कुमार विश्वकर्मा और राधेश्याम को बेस्ट कैचर के खिताब से नवाजा गया।
दोनों टीमों के बीच सोमवार को फाइनल खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे स्थान के लिए हरदुआगंज और ओबरा में भिड़ंत होगी। संचालन आरआर वर्मा ने किया। इस मौके पर अनपरा डी के जीएम आरके वाही, इं. एके राय, इं. रविशंकर राजीव, क्रीड़ा सचिव सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।