फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा संग बच्चों को दें संस्कार

Sun, 01 Feb 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जेपी मिश्रा ने कहा कि बच्चों को शिक्षित तो बनाएं ही, उनमें अच्छा संस्कार भी डालें। क्योंकि संस्कार विहीन शिक्षा समाज और देश का भला नहीं कर पाती। इसको लेकर माता-पिता को जागरूक तो रहना ही पड़ेगा, प्रत्येक शिक्षक को आदर्श अध्यापक की भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन


वह रविवार की सुबह बतौर मुख्य अतिथि कालेज परिसर में हिंदी-संस्कृत व्याकरण पर आधारित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी काव्य या साहित्य का सौंदर्य उसके व्याकरण और वर्तनी पर निर्भर करता है। डीएवी परासी की प्राचार्य संध्या पांडेय और डीएवी बीना की शिक्षिका प्रेमा देवी ने बाल केंद्रित शिक्षा पर जोर दिया(

 भाषा विशेषज्ञ रामचंद्र झा ने समास, अलंकार, व्यंजन, प्रत्यय, कहानी शिक्षण आदि की जानकारी दी। कहा समय-समय पर अपने शिक्षण तरीके में नवीनता लाते रहें ताकि  विद्यार्थी भी अध्ययन में दिलचस्पी बनाए रखें। शिक्षक अमरेश सिंह सहित अन्य विषय विशेषज्ञों ने भी विचार व्यक्त किए  संचालन सुनीता मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें