फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: अनपरा में तकनीकी खराबी से पांच इकाइयां बंद, 1630 मेगावाट उत्पादन प्रभावित

Thu, 08 Jan 2026 06:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र के अनपरा तापीय परियोजना के स्विच यार्ड में तकनीकी खराबी से पांच इकाइयां बंद कर दी गईं। इससे 1630 मेगावाट उत्पादन प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन
तापीय परियोजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के अनपरा तापीय परियोजना के स्विच यार्ड में गुरुवार सुबह आई तकनीकी खराबी ने एक साथ उत्पादन पर बड़ा असर डाला। स्विच यार्ड में करीब सुबह 8 बजे गड़बड़ी आने के बाद अनपरा ‘ए’ की 210 मेगावाट क्षमता वाली तीन इकाइयों और अनपरा ‘बी’ की 500 मेगावाट की दो इकाइयों को बंद करना पड़ा।

विज्ञापन


बिजली उत्पादन बंद होने से कुल 1630 मेगावाट का झटका लगा और निगम की सबसे सस्ती बिजली आपूर्ति रुक गई। अचानक हुए ठप उत्पादन से ऊर्जा निगम के अधिकारी भी अलर्ट हो गए। 

रखरखाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य शुरू किया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद इकाइयों की लाइटअप प्रक्रिया शुरू की गई। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि दिन में सभी इकाइयां फिर से सामान्य उत्पादन पर लौट आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें