फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हिंदू होना गर्व, रक्षा समाज का दायित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटा के अयप्पा मंदिर परिसर में सोमवार शाम आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि विद्या भारती के संभाग निरीक्षक गोपाल तिवारी रहे। उन्होंने कहा हिंदू होना अपने आप में गर्व है, इसकी सुरक्षा करना हिंदू समाज का दायित्व है। मुख्य वक्ता डॉ. सुरेश पांडेय (क्षेत्रीय संगठन मंत्री-इतिहास संकलन) ने कहा कि हम अपनी परंपराओं और संस्कृति के चलते हिंदू हैं। उनका कहना था कि जब तक भारत में एक भी हिंदू है, भारत हिंदू राष्ट्र ही रहेगा। उन्होंने कहा हमारी संस्कृति में विकृतियां आई हैं उनको दूर करने के लिए सबको आगे आना होगा। विशिष्ट अतिथि अश्विनी दुबे ने कहा अपनी संस्कृति को बचाने में हमारी माताओं बहनों की भूमिका अहम है। परिवार में अपने बच्चों के साथ बैठकर बातचीत करिए। संचालन आशीष चौबे ने किया। विशिष्ट अतिथि रज्जू भईया प्रचार प्रसार समिति के सदस्य सन्नी शरण ने युवाओं को आगे रहकर सैनिकों की तरह लड़ने का एलान किया। कहा कि अधर्मी लोग हमारी संस्कृति को नाश करने के लिए दिन रात लगे हुए हैं। इस दौरान बच्चों ने रानी लक्ष्मी बाई, मां सरस्वती, भगत सिंह के रूप में प्रस्तुति दी। इसमें प्रयांश, विवेक, आरुष आदि शामिल रहे। इसी प्रकार गीत और भाषण में अनन्या, यशस्वी चौबे, काव्या, आकांक्षा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें