फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अनमोल सोनी को मिली एबीवीपी के प्रांत संयोजक की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का 65वां काशी प्रांत अधिवेशन जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ। चार दिवसीय अधिवेशन में सोनभद्र के विकास से संबंधित प्रस्ताव भी पारित किए गए।
विज्ञापन

समापन सत्र में नवनिर्वाचित प्रांत अध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी ने काशी प्रांत की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें सोनभद्र जिले के कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। अनमोल सोनी को प्रांत सोशल मीडिया संयोजक, राहुल जालान को प्रांत एसएफएस सह संयोजक, मृगांक दुबे को खेलो भारत प्रांत सह संयोजक, अनमोल सेठ को इंटर कॉलेज प्रांत सह संयोजक और अभय सिंह को परिषद की पाठशाला का प्रांत सह संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आर्य चित्रा को प्रांत कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है, जबकि सविता कुमारी, राज सिंह और जय विश्वकर्मा को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकर्ताओं के मनोनयन की घोषणा होते ही सोनभद्र जिले के एबीवीपी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखने को मिला। अधिवेशन में पारित प्रस्तावों और नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें