फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 3 साल पहले पुलिस बैरियर तोड़कर भागा पशु तस्करी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
घोरावल ​स्थित सीएचसी में भर्ती पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर। स्रोत पुलिस 
विज्ञापन
जिले में रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी सूरज सहित पशु तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों अस्पताल में भर्ती है। वाराणसी के करन पर रोहनिया थाने में अश्लील हरकत, हत्या के मामले प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं उसके खिलाफ सोनभद्र की रायपुर और वाराणसी की रोहनिया पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई कर चुकी है। 2023 में आरोपी सोनभद्र में मवेशियों को तस्करी के लिए ले जाते वक्त बैरियर तोड़कर भाग निकला था। मिर्जापुर पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। वहीं यूपी से झारखंड तक चलने वाले तस्करी गैंग का सक्रिय सदस्य सूरज भी पिछले वर्ष पशु तस्करी करते पकड़ा गया था। जमानत के बाद फरार हो गया था। गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। न्यायालय में भी उपस्थित न होने की स्थिति को देखते हुए एसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सीओ घोरावल राहुल पांडेय के मुताबिक मिर्जापुर की राजगढ़ पुलिस ने घोरावल और करमा पुलिस को रविवार की भोर में सूचना दी कि पशु तस्करी के मामले में वांछित आरोपी करमा थाना क्षेत्र के जुगनी जंगल से भागने वाले हैं। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक करमा राजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बाइक पर बैठे करन निवासी बछाव पश्चिमपुरा थाना रोहनिया ने फायरिंग शुरू कर दी। वहीं बाइक चला रहा सहाब आलम निवासी खुटहनिया थाना करमा बाइक वहीं पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। करन पकड़ा गया। उसके पास से एक तमंचा, दो खोखे, एक कारतूस बरामद किए गए। वह घोरावल सीएचसी में भर्ती है।
दूसरी मुठभेड़ दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में हुई। सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि सूरज चंद्रवंशी निवासी घिवही थाना विंढमगंज को पिछले वर्ष मार्च में पशु तस्करी में पकड़ा गया गया। जमानत के बाद वह फरार हो गया था। गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उसके गैंग के सरगना महेंद्र सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। सूरज पुलिस की पकड़ से दूर था। एसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। रविवार की भोर में दुद्धी पुलिस को सूचना मिली वह बाइक से दुद्धी की तरफ आ रहा है। पुलिस ने घेरेबंदी की तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। खजुरी के आगे रेलवे अंडरपास के पास उसकी बाइक फिसल गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे सीएचसी दुद्धी ले जाया गया जहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। आरोपी का उपचार कराने के साथ ही आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें