फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद न होने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। धान क्रय केंद्र गयारतवल पर 23 दिसंबर से धान की खरीद बंद होने से किसान नाराज हैं। सोमवार को क्षुब्ध किसानों ने क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चेताया कि गयारतवल धान क्रय केंद्र पर जल्द से जल्द धान खरीद शुरू नहीं की गई तो किसान बाध्य होकर आंदोलन करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की रहेगी।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि एक तो धान की खरीद बंद है दूसरे सचिव एवं सचिव के दलालों के द्वारा धमकी भी दी जा रही है। कहा जा रहा है कि जिन लोगों ने खरीद में सचिव का विरोध किया है उनका धान केंद्र पर सड़ जाएगा लेकिन खरीदा नहीं जाएगा। आरोप लगाया कि सचिव का कहना है कि वे मोटा धान भी नहीं खरीदेंगे। धान की खरीद का लक्ष्य भी पूरा हो चुका है। किसानों ने पूरे मामले की जांच कराने और धान की बंद खरीद चालू कराने की मांग की है। प्रदर्शन में राजकुमार सिंह पटेल, इलियास, रमेश यादव, रामनरेश सिंह, अंकित सिंह, गुरुगोपाल मौर्या, पारसनाथ सिंह, संतकुमार यादव, बुधिराम यादव, राधेश्याम पटेल, महेश बियार, कैलाश गुप्ता, शंभू केसरी, रमाकांत चौबे, श्यामलाल पटेल, राधेश्याम यादव, जितेंद्र बियार, वासुदेव यादव, विमलेश यादव, सोमारू प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें