पेट्रोल और डीजल के मूल्य में बढ़ोत्तरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान रविवार को युवक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
राबर्ट्सगंज और ओबरा में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। नारेबाजी कर सरकार से इस्तीफे की मांग की गई।
युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला चौराहे पर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया।
यहां सभा में संगठन के राबर्ट्सगंज लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे ने कहा कि डीजल और पेट्रोल का मूल्य बढ़ना मंहगाई को और बढ़ाता है। कहा कि एक ओर किसान पहले से ही परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बेरोजगार, युवा पीढ़ी और मध्यमवर्गीय लोगों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
ऐसे में मूल्य वृद्धि वापस ली जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। लोकसभा सचिव सूरज वर्मा ने कहा कि अगर शीघ्र डीजल-पेट्रोल के मूल्यों में की गई वृद्धि वापस नहीं ली जाती है तो आंदोलन किया जाएगा। आनंद शंकर चौबे ने कहा कि डीजल और पेट्रोल मूल्यों में हुई वृद्धि से आम लोगों पर इसका असर पड़ रहा है।
पुतला दहन करने वालों में ओंकार पांडेय, गुलाम अली, विशाल सिंह, शिवपूजन विश्वकर्मा, अमित पांडेय, रितीक सिंह, आशिफ अली, नीरज सोनी शामिल रहे। उधर आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक विष्णु कांत तिवारी के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने भी राबर्ट्सगंज कचहरी चौराहे पर विरोध-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करने वालों में ज्योति जंग सिंह, मदन चौबे, श्रीकांत त्रिपाठी,गोविंद चौबे, राजकुमार मौर्या, राजेंद्र मौर्या, दयाराम मौर्या, नीरज पांडेय शामिल रहे। ओबरा संवाददाता के अनुसार आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के सुभाष तिराहे पर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। रिजवान खां ने कहा कि देश की जनता पहले से ही महंगाई के बोझ तले दबकर करा रही है। उन्होंने बढ़ी दरों को कम करने की मांग की। इस दौरान विनोद राय, ओपी सिंह, हेमंत मालवीय, विनय सिंह, मुस्तफा, राकेश पांडेय, अवधेश पांडेय, दिनेश यादव, सियाराम, राणा कश्यप मौजूद रहे। उधर, सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर महासचिव संजय गोंड़ के नेतृत्व में महंगाई, भ्रष्टाचार, डीजल एवं पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के विरोध में सुभाष तिराहे पर धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। पुतला दहन में पुष्पेंद्र, शंभू सिंह गोंड़, विनय सिंह, विपिन सिंह कश्यप, अनिल दूबे, उमेश द्विवेदी शामिल रहे। रामगढ़ संवाददाता के अनुसार समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को रामगढ़ बाजार में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर राजन दूबे, श्रवण पटेल, शेरू, विवेक केशरी, बाबूलाल मौजूद रहे।