फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषाहार नहीं उठाएंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 

Sat, 09 Jul 2016 12:03 AM IST
सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के सामने प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकत्री।
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक परिसर में हुई बैठक में पोषाहार वितरण में गड़बड़ी के आरोप से झल्लाई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया। अगस्त से पोषाहार का उठान न करने की धमकी दी और कहा कि प्रधान खुद पोषाहार ले जाएं। गोदामों में रखवाएं और उसका वितरण कराएं। नाराज कार्यकर्ताओं ने विरोध में नारेबाजी भी की। 
विज्ञापन


शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सदर ब्लॉक में बैठक रखी गई थी। इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी से लेकर सीडीपीओ, सुपरवाइजर तक मौजूद थीं। बैठक में पोषाहार के वितरण को लेकर चर्चा हो रही थी। बैठक जैसे ही पूरी हुई, अधिकारियों के जाते ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

क्षुब्ध आंगनबाड़ियों ने नारेबाजी शुरू कर दी और चेतावनी दी कि अगस्त माह से वे पोषाहार नहीं उठाएंगी। राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अफसरों का कहना है कि आंगनबाड़ी पोषाहार उठाएं और उसे बंटवाने के लिए ग्राम प्रधान को देे देें।
विज्ञापन


कहा कि हर बार उन पर पोषाहार को बेच देने का आरोप लगता है। जब वे चोरी करती हैं तो फिर उनसे पोषाहार का उठान कराया ही क्यों जाता है। कहा कि अगस्त माह से विभाग पोषाहार उठान की व्यवस्था खुद कर लें। चेताया कि यदि उत्पीड़न हुआ तो इसके खिलाफ प्रदर्शन तेज किया जाएगा। इस मौके पर साधना विश्वकर्मा, प्रतिमा सिंह, संगीता, निशा, अनीता, कुसुम, सीमा, रानी, उर्मिला, कंचन, सविता, सुुशीला आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें