फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय अनियमितता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय अनियमितता के आरोप में राबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बुड़हर कला में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला देवी की सेवा समाप्त कर दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बुड़हर कला की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला देवी के पास से एक जून 2013 को 12 बैग पोषाहार पकड़ा गया था। इसके बाद से निर्मला देवी से काम लेना बंद कर दिया गया। तत्कालीन बाल विकास परियोजना अधिकारी राबर्ट्सगंज ने कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। निर्मला देवी माह जून 2013 से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्य नहीं कर रही है। कार्य न करने के बावजूद तत्कालीन बाल विकास परियोजना अधिकारी राबर्ट्सगंज से मिलीभगत कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने गलत तरीके से 49400 मानदेय अपने खाते में अंतरित करा लिया। बार-बार हिदायत के बाद भी वह धनराशि जमा नहीं कर रही। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि वित्तीय अनियतता करने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है। आरसी जारी करके आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सरकारी धन की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें