फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः खोदाई में निकली नंदी की ढाई फीट की प्रतिमा, पहले भी मिल चुके हैं छठवीं-सातवीं शताब्दी के कई अवशेष

Thu, 22 Jul 2021 08:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

मिट्टी की खोदाई के दौरान नंदी की ढाई फीट की प्रतिमा मिलने की खबर जब ग्रामीणों को हुई तो काफी संख्या में लोग पहुंच गए। ग्रामीण नंदी की पूजा-अर्चना कर मंदिर बनाने की तैयारी में जुट गए । 
विज्ञापन
मिट्टी की खोदाई के दौरान नंदी की ढाई फीट की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के विकास खंड नगवां के ग्राम पंचायत सेमरिया में मिट्टी की खोदाई के दौरान नंदी की ढाई फीट की प्रतिमा निकलने से लोगों में खुशी है। ग्रामीण नंदी की पूजा-अर्चना कर मंदिर बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। ग्राम पंचायत सेमरिया के तेलाड़ी गांव निवासी सीताराम मौर्य बुधवार देर शाम प्रधानमंत्री आवास बनवाने के लिए जमीन की खोदाई कर रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान फावड़ा किसी पत्थर से  टकराने लगा। सीताराम के बेटे सुभाष ने पत्थर समझ कर उसे निकाला तो वह करीब ढाई फीट नंदी की विशाल प्रतिमा निकली। प्रतिमा मिलने की खबर जब ग्रामीणों को हुई तो काफी संख्या में लोग पहुंच गए।

बता दें कि सेमरिया गांव के टोला तल्ला में छठवीं -सातवीं शताब्दी के कई अवशेष मिले हैं। अवशेष में मिट्टी के बर्तन, खिलौने, घर बनाने की ईंट, भगवान शंकर की मूर्ति, ताम्रपत्र आदि मिल चुके है। इसकी पुष्टि कुछ वर्ष पूर्व यहां पर खोदाई के लिए पहुंची पुरातत्व विभाग टीम भी कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें