फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कुएं में उतरे बुजुर्ग की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बभनवल गांव में मंगलवार की देर शाम को कुएं में जहरीली गैस के कारण दम घुटने से शिवमूरत गोंड (65) की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पन्नूगंज एसओ दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि बभनवल गांव निवासी शिवमूरत गोड़ (65) शाम करीब छह बजे घर से कुछ दूर स्थित कुएं पर लगे मोनो ब्लॉक पम्प को देखने गए थे। पम्प काम नहीं कर रहा था, ऐसे में वह कपड़े उतारकर रस्सी के सहारे कुएं में उतर गए।
जैसे ही वह नीचे पहुंचे, जहरीली गैस की चपेट में आकर उनका दम घुटने लगा और वह वहीं गिर पड़े। देर शाम तक जब शिवमूरत घर नहीं लौटे, तो परिवार के लोग उन्हें खोजते हुए कुएं तक पहुंचे। वहां उनका कपड़ा पड़ा देख परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

कुएं में टॉर्च की रोशनी डालकर देखा गया तो शिवमूरत पानी में पड़े हुए थे। आनन-फानन रस्सी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें