फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खेलते समय बाउली में डूबने से मासूम की मौत

विज्ञापन
बीजपुर क्षेत्र केमृतक - आयुष ।( फाइल फोटो )स्रोत परिजन - फोटो : 1
विज्ञापन
बीजपुर। थाना क्षेत्र के रजमिलान गांव के टोला मेनहवा में शुक्रवार को घर से कुछ दूरी पर खेलते समय बाउली में डूबने से आयुष कुमार (3) पुत्र बच्चाराम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रजमिलान निवासी भोलेनाथ के भतीजे आयुष कुमार सुबह घर के सामने खेल रहा था। खेलते समय वह बाउली के समीप पहुंच गया। संतुलन बिगड़ने से मासूम बाउली में गिर गया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते और बच्चे को बाहर निकालते, तब तक गहरे पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बच्चे के शव को पानी से बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। चाचा भोलेनाथ ने थाना बीजपुर में प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस से मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। पुलिस ने शव एनटीपीसी रिहंद धनवंतरी चिकितासालय के शव गृह में रखवा दिया है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें