बभनी क्षेत्र के मृतक-रत्तू (फाइल फोटो) स्रोत परिजन
- फोटो : 1
बभनी। थाना क्षेत्र के बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात में बभनी नहर के पास बाइक के धक्के से रत्तू (60) की मौत हो गई। वह अपने बहन के घर रहते थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
घरवालों के मुताबिक, बभनी ग्राम पंचायत के धनबहवाटोला निवासी रत्तू बभनी चौराहे से पैदल अपने घर धनबहवाटोला आ रहे थे। वह बभनी नहर के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने धक्का मार दिया। इससे रत्तू दूर जा गिरे और उनके सिर पर गहरी चोट लगी। आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने सूचना तत्काल पीआरबी और बभनी पुलिस को दी। लोगों ने घरवालों को भी सूचित किया। 112 और बभनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस उन्हें सीएचसी बभनी ले गई। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रत्तू को कोई संतान नहीं है। शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी छोड़कर चली गई थी। इसके बाद दूसरी शादी नहीं की। वह अपनी बहन रुक्मनी देवी के यहां रहते थे। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि परिवार के सदस्य राजकुमार की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।