जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम की मंशा के अनुसार जिले के विकास की 18 बिंदुओं पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
कहा कि जो भी विकास के कार्य अब तक नहीं हो सके हैं, उन सब निर्माण व विकास कार्यों को उस कार्ययोजना में शामिल किया जाए। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्य कराए जाएं, जो किसी अन्य जनपद में अब तक न हुए हैं।
इससे लोगों का जनपद में आने के प्रति रुझान बने। उन्होंने कहा कि सोनभद्र में वन क्षेत्र भी बहुत है। वन क्षेत्र को भी विकसित करने के लिए कार्ययोजना बने।
इस कार्ययोजना में जनपद के विकास से संबंधित कोई किसी भी बिंदू को छोड़ा न जाए। बैठक में विधायक भूपेश चौबे, डाॅ. अनिल कुमार मौर्य, डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, डीएफओ राॅबर्ट्सगंज कुंज बिहारी वर्मा आदि मौजूद रहे।