फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत योग सप्ताह आज से, नगर से गांव तक होगा योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है। योग दिवस को भव्य बनाने के लिए 14 जून से ही अमृत योग सप्ताह की शुरुआत होगी। जिला, तहसील और ब्लाक स्तर पर कैंप लगाकर लोगों को योग-प्राणायाम का अभ्यास कराया जाएगा। सोमवार को एडीएम ने बैठक में सभी विभागीय अफसरों को इसके लिए जिम्मेदारियां सौंपी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में एडीएम सहदेव मिश्र ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अमृत योग सप्ताह 14 जून से आरंभ होगा। जनपद मुख्यालय, तहसील, ब्लाक व ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे। इस बार सभी गांवों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों को अमृत योग सप्ताह और आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में आवश्यक रूप से शामिल किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित किया। अमृत योग सप्ताह एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपना फोटो, आयुष कवच एप या पोर्टल पर सामूहिक अथवा व्यक्तिगत रूप से संख्या के साथ अपलोड करें। बैठक में एएसपी विनोद कुमार, सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर, पीडी आरएस मौर्या, डीआईओएस रविशंकर, बीएसए हरिवंश कुमार, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश सिंह चंदेल, विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें