स्थानीय थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों पटरियों पर निर्माणाधीन ढक्कनदार नाली के निर्माण में अनियमितता का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया है।
भाजपा विंढमगंज मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर काम के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए घटिया सामग्री का मिश्रण कर उपयोग करने के आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे विंढमगंज प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर ने ठेकेदार व मंडल अध्यक्ष से वार्ता करा कर पुन: नए सिरे से नाली निर्माण की बात पर आपसी सहमति बनवाई। मौके पर अमरेश जायसवाल, अजीत जयसवाल, अनूप केसरी, रवि शंकर जयसवाल, मन्नू केसरी, शिवशंकर जायसवाल, पिंटू केसरी, मनोज तिवारी, गोलू केसरी, अली राजा, प्रिंस जायसवाल, राजेंद्र केसरी आदि मौजूद रहे।